फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Textile businessman's brother kidnapped

कपड़ा कारोबारी के भाई का अपहरण

Sat, 24 Oct 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sat, 24 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Textile businessman's brother kidnapped
कोतवाली क्षेत्र के रावगंज मोहल्ले से गुरुवार को कपड़ा कारोबारी का भाई रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिजनों ने कोतवाली में अपहरण की तहरीर दी है। पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश करने में जुटी है। उधर, किसी ने फोन कर किशोर के हत्या के सूचना दी। इससे परिजनों के होश उड़ गए हैं।
विज्ञापन



रावगंज मोहल्ले के कपड़ा व्यापारी हसमत उल्ला ने कोतवाली में तहरीर दी है कि गुरुवार को उसका छोटा भाई रियाज उल्ला उर्फ पूकी (15) घर के पास की मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। उसके बाद दिन में तीन बजे से लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन



 कई बार भाई के नंबर पर फोन किया, पर बात नहीं हो सकी। सुबह 10 बजे बात हुई तो उधर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि वह गोरखपुर से बोल रहा है, तुम्हारे भाई की हत्या कर दी गई है। इस पर परिजन सन्न रह गए, उसके बाद मोबाइल स्विच आफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 परिजनों ने तहरीर के साथ मोबाइल फोन पर हुई बात की रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी। कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल संतोष सिंह का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। उधर, इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।



वहीं, मोहर्रम के दिन किशोर की हत्या की बात मोबाइल फोन पर सुनते ही परिजन गमगीन हो गए। कुछ समय पूर्व ही किशोर रियाज उल्ला के पिता कपड़ा व्यापारी अंसार की बीमारी के चलते मौत हुई थी। अब इस अनहोनी ने परिजनों को तोड़ दिया है। घर में सभी का रो रो कर हाल बेहाल हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed