फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Termination of service of 12 contract workers who were absent from duty

ड्यूटी से गैरहाजिर 12 संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त

Mon, 01 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Termination of service of 12 contract workers who were absent from duty
ड्यूटी से गैरहाजिर 12 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। रोडवेज प्रबंधन ने ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर आठ चालकों समेत 12 कर्मचारियों की संविदा समाप्त कर दी। इनकी ड्यूटी ट्रेनों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को रोडवेज बसों से ले जाने की लगाई गई थी। इसके बावजूद यह कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। इस पर उनकी सेवा समाप्त की गई है।

एक मई से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला शुरू हुआ था। इसके लिए रोडवेज बसें भी लगाई गई थीं। बसों को चलाने के लिए चालक परिचालक भी लगाए गए थे। एआरएम रोडवेज केएन चौधरी ने बताया कि आठ चालक और चार परिचालक ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। इस पर उन्हें फोन से बुलाया गया लेकिन उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। जबकि उन्हें निर्देशित किया गया था कि यदि इमरजेंसी पड़ती है तो उन्हें ड्यूटी के लिए तत्काल आना पड़ेगा। इन 12 कर्मचारियों ने ड्यूटी की अवेहलना की। इसकी सूचना रोडवेज के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई थी। इसके बाद उनकी सेवा समाप्ति का निर्णय लिया गया। कुल मिलाकर 12 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। एआरएम ने कहा कि सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभाएं, लापरवाही पर कड़ा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed