{"_id":"595006404f1c1b52478b47a0","slug":"ten-pairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूजे के हुए दस जोड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दूजे के हुए दस जोड़े
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
नाचते, गाते बाराती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ जन सेवा संस्थान के तत्वावधान व विश्व हिंदू महासभा के संरक्षण में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन जानकी पैलेस में किया गया। इसमें सर्व समाज के दस जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवन साथी बनाया। आयोजकों ने वैवाहिक रस्में पूरी कराकर वन-वधुओं को आशीर्वाद और उपहार देकर विदा किया।
विज्ञापन
रविवार को जानकी पैलेस में आयोजित सर्व समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सुबह घोड़ों पर सवार दूल्हे बैंडबाजों के साथ पहुंचे। मंच पर जयमाल लेकर पहुंची वधुओं ने अपने-अपने वरों को माला पहनाई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री गीता शाक्या ने वर वधुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ ने समाज सेवा का कार्य कर मोदी व योगी के विचारों को धरातल पर उतारा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही समाज सेविका मनीषा सिंह ने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने कमेटी को 21 हजार रुपये भेंट किए। विशिष्ट अतिथि नागेंद्र गुप्ता व अरविंद राजभर ने भी वर वधुओं को आशीर्वाद दिया। वर वधुओं ने अग्नि के साथ फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने उपहार देकर वधुओं को विदा किया। कार्यक्रम का संचालन रतिनेश त्रिपाठी ने किया। शैलेन्द्र खकसीस, लोकेश अजनारी, वीरेन्द्र कुशवाहा, विवेक पीतांबरा, श्याम लुहारी, महेश प्रधान, कमलदीप त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, रामू महेश्वरी, अनुरूद्ध द्विवेदी, दीपक गुप्ता आदि ने सहयोग किया।
इन्होंने लिये फेरे
वर्षा ने धर्मेन्द, सोनम ने दुष्यंत, आरती ने गुलाव, प्रीति ने मनीष, संध्या ने बृजराज, सोनम ने अरविन्द्र, मोहिनी ने नितिन, रोशनी ने प्रीतम, मोहनी ने बृज किशोर, मोहनी ने मोनू कुमार को वर माला पहनाकर जीवन साथी बनाया।