{"_id":"6847316c55ac51c03705e1f7","slug":"temperatures-crossed-45-degrees-for-the-second-time-in-the-season-heatwaves-also-scorched-people-orai-news-c-224-1-ori1001-130348-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सीजन में दूसरी बार पारा 45 डिग्री के पार, लू ने भी झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सीजन में दूसरी बार पारा 45 डिग्री के पार, लू ने भी झुलसाया
विज्ञापन
उरई। इस गर्मी के सीजन में सोमवार को दूसरी बार अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। इससे पहले 27 मई को पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम वैज्ञानिक कुलदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि अभी दो दिन तक इसी तरह से मौसम बना रहेगा। इसके बाद बदलाव होने की संभावना है।
मई के आखिरी दिनों में आई आंधी-बारिश से तापमान में कमी आई थी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। वहीं, जून के शुरुआती सप्ताह में गर्मी ने फिर से रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दो दिनों से तापमान पांच डिग्री बढ़ गया। शनिवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को 42 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार को तो तीन डिग्री बढ़कर 45.3 डिग्री को पार कर गया। वहीं, रात का पारा भी 30 डिग्री तक पहुंच गया है।
गर्मी का आलम यह था कि सोमवार दोपहर को बजरिया, मुख्य बाजार, राठ रोड पर सन्नाटा पसरा था। घरों में कूलर और पंखे भी गर्मी से निजात दिलाने में नाकाफी साबित रहे। शरीर को झुलसाने वाली लू ने लोग को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया। दोपहर को केवल वही लोग बाहर निकाले जिन्हें जरूरी काम था। लोगों का कहना था कि अगर इसी तरह लू चलती रही, तो बीमार कर देगी।
विज्ञापन
बढ़ते तापमान पर डॉक्टर की सलाह
एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस समय तापमान ज्यादा है। इसलिए बचाव करना जरूरी है।
-घर से बाहर जाते समय शरीर को ढककर रखें, हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहनें।
-धूप में बाहर जाते वक्त छाता और आंखों में चश्मा लगाकर जाएं।
- थोड़े-थोड़े अंतराल में तरल पदार्थ (शीतल जल, नीबू, शिकंजी, नारियल पानी) पीते रहें।
-कार्यस्थल आदि पर सूर्य की सीधी रोशनी रोकने के लिए पर्दा आदि का प्रबंध करें।
-जानवरों को छायादार स्थान पर रखें, बच्चे, बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ऐसा न करें
-अत्याधिक गर्मी (दोपहर 12 से चार बजे) के बीच बाहर न निकलें।
-अत्याधिक प्रोटीन युक्त भोजन, बासी भोजन का सेवन न करें।
-धूप में खड़ी गाड़ियों में बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ें।
-बंद और अत्यधिक गर्मी वाले स्थान पर भोजन पकाने में परहेज करें।
-शराब, चाय, कॉफी, कार्बोहाईट्रेट, साॅफ्ट ड्रिक का प्रयोग न करें।