{"_id":"6591abec06e0d4dfdd0e90ba","slug":"teenagers-death-under-suspicious-circumstances-orai-news-c-224-1-ori1001-9039-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: संदिग्ध हालात में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: संदिग्ध हालात में किशोर की मौत
विज्ञापन
कोंच। संदिग्ध हालात में किशोर अचेतावस्था में घर के पास बगीचे में पड़ा मिला।
परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने जांच की।
कोतवाली क्षेत्र के धनौरा भेड़ गांव निवासी राजेश कुमार का 16 वर्षीय पुुत्र जितेंद्र शनिवार की रात घर के पास बने बगीचे में अचेतावस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे जालौन सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पिता राजेश ने बताया कि वह पत्नी सविता व पुत्री रोशनी के साथ उरई में रहकर मजदूरी करता है। जबकि पुत्र जितेंद्र व गोविंद गांव में रहते थे।
शनिवार रात उसे परिजनों ने जानकारी दी कि जितेंद्र की मौत हो गई। उसने आशंका जताई कि किसी ने उसके पुत्र की हत्या की है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि घटना की जानकारी होने के बाद चौकी इंचार्ज को सीएचसी भेजा गया था। मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी।