फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teenager dies due to collision with loader

Jalaun News: लोडर की टक्कर से किशोर की मौत

Sun, 03 Sep 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to collision with loader
रामपुरा। बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे किशोर को लोडर ने टक्कर मार दी। इससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बहराई गांव निवासी जगत सिंह का 16 वर्षीय पुत्र दीपक शनिवार की शाम बाइक से सब्जी लेने ऊमरी गया था। जब वह वहां से लौट रहा था तभी नावर के पास लोडर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बालक के हेलमेट न लगाए होने से सिर में अधिक चोट लग गई। जिससे अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत की सूचना लगते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed