फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teenager committed suicide by hanging herself

Jalaun News: किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 06 Sep 2024 02:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 06 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Teenager committed suicide by hanging herself
जालौन। सूने घर में किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह में महेंद्र कुमार बाथम अपनी पत्नी सुनैना, बेटी तान्या (12), शिवानी (11) पल्लवी (4 माह) व पुत्र शिवम (9) के साथ किराए के मकान में रहते हैं। महेंद्र एक रेस्टोरेंट में कर्मचारी हैं और पत्नी सुनैना घरों में बर्तन धोने का काम करती है। गुरुवार सुबह दंपती काम पर चले गए। कक्षा छह में पढ़ने वाली शिवानी अपनी अन्य बहनों और भाई के साथ घर में अकेली थी।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ बजे भाई-बहन भी बाहर खेलने के लिए चले गए। घर में अकेली शिवानी ने बरामदे में पंखे के कुंडे में साड़ी का फंदा बनाकर डाल दिया और कुर्सी पर खड़े होकर फंदा डालकर लटक गई। कुछ समय बाद जब मां सुनैना काम से लौटी तो बेटी को बरामदे में फंदे पर लटका देख चीख पड़ी। आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल वीरेंद्र पटेल, चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक टीम की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed