फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   teenaged drowned in betwa river

हमीरपुर का किशोर बेतवा में डूबा तलाश जारी

Mon, 21 Mar 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
teenaged drowned in betwa river
आटा (जालौन)। दोस्त के साथ नहाने आया हमीरपुर जिले का एक किशोर बेतवा नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची आटा थाने की पुलिस और ग्रामीण शाम तक किशोर की तलाश में लगे रहे। उसका कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर में जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत निवासी वीरेंद्र चौरसिया का पुत्र अभिषेक(14) कक्षा आठ में पढ़ता है। रविवार सुबह दस बजे वह अपने दोस्त आकाश के साथ बेतवा नदी में नहाने पहुंचा। तैरने का अभ्यास करते-करते वह कहटा घाट के पास बीच नदी में पहुंचकर गहराई में डूबने लगा। दोस्त आकाश ने देखा तो उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। उसने घाट पर मौजूद लोगों को बुलाया। अभिषेक की खोजबीन शुरू हो गई। बेटे के डूबने की खबर जैसे ही उसके परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। वह नदी पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों से तलाश कराई। कुछ तैराक ग्रामीण भी जुटे रहे। अंधेरा होने तक अभिषेक का कुछ पता नहीं चल सका। मां कमलेश बेहाल दिखी। आटा थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि गोताखोरों से तलाश कराई जा रही है। सोमवार को भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट:
तैरने का शौक बन गया आफत
परिजनों के अनुसार अभिषेक को छोटी उम्र से ही तैरने का शौक था। उसकी उम्र के कई दोस्त तैर भी लेते थे। वह अक्सर उनसे तैरना सिखाने को लेकर हठ करता था। रविवार को वह गर्मी होने की वजह से दोस्त आकाश के साथ नहाने गया था। नहाते वक्त ही उसने आकाश से तैरने का तरीका पूछा और नदी में ही अभ्यास करने लगा। गहराई में चले जाने से वह संभल नहीं पाया और डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed