फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teela dhansne se kishori va mahila ki maut

टीला धंसकने से महिला व किशोरी की मौत

Wed, 07 Oct 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teela dhansne se kishori va mahila ki maut
कोंच। मिट्टी खोदने के दौरान टीला धसकने से महिला और किशोरी की मलबे में दबकर मौत हो गई। काफी देर तक दोनों के न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। टीला धसका देख ग्रामीणों ने मिट्टी हटाई तो दोनों के शव दबे मिले। इससे गांव में हड़कंप मच गया। रोते बिलखते परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम राजीपुरा में 38 वर्षीय मंजेशी पत्नी मनोज कुमार जाटव व 14 वर्षीय लाली पुत्री विक्रम जाटव कच्चे घर की मरम्मत के लिए मिट्टी खोदने गई थीं। मिट्टी खोदने के दौरान टीला धसक गया। दोनों मिट्टी के ढेर में दब गईं। इनके मुंह से चीख तक न निकल सकी। दोनों की मौके पर मौत हो गई। काफी देर दोनों घरों को नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के पास मिट्टी का टीला धसका देख लोगों को संदेह हुआ। मिट्टी हटाते ही दोनों के शव दबे देख ग्रामीण सन्न रह गए। शवों को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन और पुलिस पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि परिजन बता रहे हैं कि किशोरी और महिला घर से मिट्टी खोदने के लिए निकली थीं। देर रात तक दोनों परिवारों ओर से लिखित में कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed