फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   tears Farewell Devi Maiya

नम आंखों से दी देवी मैया को विदाई

Sat, 24 Oct 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sat, 24 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
tears Farewell Devi Maiya
नगर में नवरात्र पर देवी पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का शुक्रवार को नम आंखों से भक्तों ने धनुताल में विसर्जन किया। इसके पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व मैया की झांकियां अपने अपने प्रतिष्ठापन इलाकों में द्वार द्वार पहुंचीं, जहां आरती उतारी गई और तिलक कर अर्चना की गई।
विज्ञापन



 घरों के बाहर मैया के स्वागत में रंगोलियां सजाईं गई। शोभायात्रा में बैंड और डीजे की धुनों पर युवा खूब थिरके। इस दौरान जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया। नगर के धनुताल में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन एकादशी के दिन किए जाने की परंपरा के तहत शुक्रवार को जागरण मंचों से मैया की प्रतिमाओं को रथों में सवार करा कर उनकी आरती उतारी गई।
विज्ञापन



 इसके बाद प्रतिष्ठापन मुहल्लों में उनका भ्रमण कराया गया। मैया के स्वागत के लिए दरवाजों के बाहर सड़कों पर आकर्षक रंगोलियां सजा कर मां की अगवानी की। ग्यारह बजे से सभी प्रतिमाओं ने सामूहिक शोभायात्रा के लिये जुटना शुरू कर दिया, चंदकुआ की मां सिंह वाहिनी के नेतृत्व में आवंटित क्रमानुसार प्रतिमाओं ने अपना स्थान ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सामूहिक शोभायात्रा में चार दर्जन प्रतिमाएं शामिल रहीं। पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया व सभासदों बादामसिंह कुशवाहा, महावीर यादव, पूर्व बार संघ अध्यक्ष ओमशंकर अग्रवाल आदि ने सभी प्रतिमाओं का तिलक कर भेंट चढ़ाई और आरती उतारी।



 सागर चौकी तिराहे से होकर मैया की सवारियां चंदकुआ पहुंची जहां से गांधीनगर नक्टीमाता मंदिर, रामलला मंदिर होकर विसर्जन स्थल धनुताल पहुंचीं और उनका सिलसिलेवार विसर्जन शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed