{"_id":"6a6116fbec4d6822080caca6","slug":"teams-formed-to-curb-illegal-extortion-by-transgender-individuals-on-trains-orai-news-c-224-1-ori1005-147174-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रेनों में किन्नरों की अवैध वसूली रोकने के लिए टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रेनों में किन्नरों की अवैध वसूली रोकने के लिए टीमें गठित
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों में किन्नरों द्वारा यात्रियों से अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार की खबर को अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। झांसी मंडल के जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों ने विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो चिन्हित ट्रेनों में नियमित रूप से निगरानी करेंगी।
दरअसल, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए जीआरपी और आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों को ट्रेनों में अवैध वसूली पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
जीआरपी थानाध्यक्ष हेमंत सोलंकी ने बताया कि ट्रेनों में किन्नरों की वसूली रोकने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीमें लगातार निगरानी करेंगी। उन्होंने कहा कि समझाइश के बाद भी यदि कोई जबरन वसूली या अभद्रता करता मिला तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)