फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Team reached to check coins, warning of action

सिक्कों की जांच को पहुंची टीम, कार्रवाई की चेतावनी

Sun, 19 Jul 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Team reached to check coins, warning of action
खुदाई कर रहे मजदूरों से जानकारी लेती राजस्व की टीम व पुलिस कर्मी - फोटो : ORAI
कदौरा। मनरेगा के अंतर्गत चकरोड निर्माण के दौरान पुराने सिक्के मिलने के मामले की जांच करने को प्रशासन की टीम पहुंची। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि करीब 3-4 किलो वजन के सिक्के मिले है लेकिन वे किस काल के है और किस धातु के है, इसकी जांच होने के बाद ही कुछ जा सकेगा।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के कुसमरा बावनी ग्राम में शनिवार की देर शाम चकरोड निर्माण के कार्य में लगे मजदूरों को एक सिक्कों से भरा हुआ घड़ा मिला था। जिस पर मजदूरों में सिक्के लेने को लेकर विवाद भी हुआ था। सिक्के मिलने की खबर से गांव के लोग भी निर्माण स्थल की ओर दौड़ पड़े थे। जिस कारण कुछ सिक्के इधर उधर भी हो गए थे। पूरे मामले की जानकारी के लिए रविवार को एसडीएम कौशल कुमार के आदेश पर लेखपाल व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चकरोड निर्माण स्थल को देखा और खुदाई कराई पर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

उन्होंने कार्य कर रहे मजदूरों को भी बुलाकर पूछताछ की। हालांकि अधिकांश मजदूर आए ही नहीं। ग्रामीणों ने टीम को बताया कि जिस स्थान पर सिक्के मिले हैं वो स्थान नाग देवता का है। लेखपाल शिवमंगल पाठक ने बताया कि अभी तक मात्र तीन किलो सिक्के मिल पाए हैं, अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगे। सिक्के तांबे व पीतल के प्रतीत हो रहे हैं। इस दौरान उपनिरीक्षक धीरेंद्र पटेरिया, मयंक वर्मा, कांस्टेबल नासिर खान ,रामलखन सहित पुलिस कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीएम का कहना है कि मिले हुए सिक्कों को जांच के लिए भेजा जाएगा। सिक्के ले जाने वालों की सूची बन गई है। यदि उन लोगों ने सिक्के वापस नहीं किए तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के सामने ही आपस में भिड़े ग्रामीण
खुदाई में मिले सिक्कों को बरामद करने पहुंची टीम ने जब मजदूरी कर रहे गांव के लोगों को बुलाया तो वे एक दूसरे पर ही सिक्के ले जाने का आरोप लगाते हुए भिड़ गए। टीम ने सभी को सिक्के न लौटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मजदूरों के बजाए जेसीबी से काम की शिकायत
मजदूरों ने टीम को बताया कि मनरेगा के कार्य अधिकतर जेसीबी व ट्रैक्टर से कराए जा रहे है। जबकि नियम मजदूरों से कराने का है। वहीं किसान जगत का आरोप है उसके खेत में जबरन चकरोड डाली गई है।

कदौरा में खुदाई स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

कदौरा में खुदाई स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़- फोटो : ORAI

खुदाई के दौरान निकले सिक्के

खुदाई के दौरान निकले सिक्के- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed