फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Team erupted watching power cable hanging

लटकती बिजली केबल देखकर टीम भड़की, बोले सुधार करो, वर्ना काट लिए जाएंगे अंक

Wed, 04 Mar 2020 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Team erupted watching power cable hanging
महिला अस्पताल में निरीक्षण करती टीम - फोटो : ORAI
जिला महिला अस्पताल का कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। इसमें टीम ने कई जगह खामियां पकड़ी और निर्देश दिया कि उनका कल भी निरीक्षण जारी रहेगा, यदि कल तक कमियां ठीक नहीं होती है तो वे उनके प्वाइंट काट लिए जाएंगे।
विज्ञापन

क्वालिटी इश्योरेंस प्रोग्राम के तहत कायाकल्प योजना चल रही है। इसके लिए तीन सदस्यीय मूल्यांकन टीम पूर्व संयुक्त निदेशक अलीगढ़ डा. राजेंद्र वार्ष्णेय, क्वालिटी इश्योरेंस के मंडलीय सलाहकार कानपुर डा. सुरेंद्र कुमार और डीपीएम इटावा डा. संदीप कुमार के नेतृत्व में आई थी और उसने बारीकी से महिला अस्पताल की बिंदुवार जांच की।
विज्ञापन

मरीजों के डाक्टर तक पहुंचने वाले मार्ग में रखी कुर्सियों को एक तरफ रखने के निर्देश दिए। साथ ही डाक्टर और मिलने वाली सुविधाओं के इंडीकेशन बोर्ड भी साफ और स्पष्ट लिखने को कहा। यही नहीं डाक्टरों के रूम के बाहर तथा सीढ़ियों के पास लटकती केबल देखकर टीम भड़क गई और हिदायत दी कि इसे तत्काल ऊंचा कराया जाए ताकि लोग हाथ से इसे न छू पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण कक्ष में अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताई। इस दौरान सीएमएस डा. सुनीता बनौधा, कायाकल्प सलाहकार डा. अरुण कुमार, डा. एसके पाल, डा. एमके वर्मा, आरडी गौतम, देवराज राजपूत, गंधर्व सिंह आदि मौजूद रहे।
जिला सलाहकार क्वालिटी इश्योरेंस डा. अरुण कुमार ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत टीम अस्पताल का रखरखाव, स्वच्छता, बायोमेडिकल बेस्ट मैनेजमेंट, संक्रमण नियंत्रण, सहयोगी सेवाएं और अस्पताल की चाहरदीवारी के बाहर अतिक्रमण समेत कई बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया है।

दो दिन तक निरीक्षण करने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी, यदि वहां से सब ठीक रहता है तो कायाकल्प योजना के तहत अस्पतालों को पुरस्कार राशि दी जाती है। इसमें 70 फीसदी से अधिक अंक लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed