{"_id":"66aa89835a3a770774059164","slug":"teachers-should-make-maximum-use-of-their-talents-principal-orai-news-c-224-1-ka11004-117912-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक अपनी प्रतिभा का उच्चतम प्रयोग करें: प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक अपनी प्रतिभा का उच्चतम प्रयोग करें: प्रधानाचार्य
विज्ञापन
उरई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आचार्य प्रतिभा उन्नयन के लिए दक्षता वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। प्रधानाचार्य अतुल कुमार वाजपेयी ने आचार्य दक्षता वर्ग की उपयोगिता बताई। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक को अपनी प्रतिभा का उच्चतम प्रयोग छात्रहित में करना चाहिए। इसके बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार शिक्षण की कार्ययोजना बनाई गई।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार स्कूली शिक्षा का यह चरण महत्वपूर्ण शिक्षण उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित करेगा। जो वर्षों से हमारी शिक्षा प्रणाली में उपयोग की जाने वाली रटने की पद्धति से एक बड़ा बदलाव है। यह चरण विज्ञान, गणित,कला,सामाजिक विज्ञान आदि में अनुभव युक्त शिक्षा पर काम करेगा। शारीरिक शिक्षा के आचार्य रामबाबू स्वामी ने शिक्षकों ने सामूहिक योगाभ्यास भी किया।
इस दौरान राजेश गुप्ता, सीताराम शुक्ला, महेश तिवारी, जगत नारायन, यजुवेंद्र शर्मा, राजकुमार यादव, ओमप्रकाश उदैनिया,मनोज तिवारी, शोभित गौतम, अशोक द्विवेदी, प्रकाश गुप्ता, विनीता नायक, रविंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।