फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teachers and students took oath of five resolutions

Jalaun News: शिक्षक व विद्यार्थियों ने ली पांच संकल्पों की शपथ

Tue, 02 Sep 2025 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Teachers and students took oath of five resolutions
फोटो-5-प्राथमिक विद्यालय सैदनगर में पंच संकल्पों की शपथ लेते शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत-संगठन
उरई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन संगठन राष्ट्रीय आह्वान पर हुआ था। जिले के सभी विद्यालयों में इसका आयोजन प्रार्थनासभा में किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि तयशुदा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी बोर्ड्स से मान्यता प्राप्त कक्षा 12 तक के सभी जनपदों के एक लाख से अधिक विद्यालयों में हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने बताया कि यह संकल्प कार्यक्रम प्राचीन भारतीय परंपरा में शिक्षा के उद्देश्य का संवाहक एवं संवर्धक बनेगा।
विज्ञापन

इससे चरित्र निर्माण, व्यक्ति निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पांच संकल्पों की शपथ ली। इसमें मिलजुल कर अपने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित व प्रेरणास्पद बनाने, विद्यालय के संपदा, संसाधन व समय को राष्ट्र धन मानते हुए उनका संरक्षण एवं विवेकपूर्वक उपयोग करने, विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाने जहां कोई भेदभाव न हो। व सभी समभाव से सीखने और सिखाने के पथ पर अग्रसर रहने, शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मविकास और समाजसेवा का साधन मानकर कार्य करने, विद्यालय को तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील रहने का संकल्प लिया गया। प्रदेशीय मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, जिला संयोजक अभिषेक पुरवार, हेमा पटेल, सौरभ सोनी आदि ने कार्यक्रम को सफल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed