फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   takniki khamiya nikali

तकनीकी खामी निकाली, नामांकन प्रक्रिया स्थगित

Fri, 01 Jan 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
takniki khamiya nikali
कोंच। मथुराप्रसाद महाविद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की निर्वाचन प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी का डंडा चलने से उसे स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया कराने पहुंचे निर्वाचन अधिकारी तारेश भाटिया ने तकनीकी खामी निकालकर नामांकिन प्रक्रिया को आगे टाल दिया। उनका तर्क था कि प्रबंध समिति की बैठक में इस निर्वाचन का पारित प्रस्ताव उन्हें जब तक नहीं मिलेगा तब तक वह नामांकन नहीं कराएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि चुनाव अधिकारी तारेश भाटिया के नाम से निर्वाचन प्रक्रिया की विज्ञप्ति निकाली गई थी जिसमें पहली जनवरी शुक्रवार को नामांकन, 4 को नाम वापसी और 17 जनवरी को मतदान की तिथि तय की गई थी। नामांकन को देखते हुए शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में सुबह से ही तमाम भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। निर्धारित समय नौ बजेे के लगभग डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचे चुनाव अधिकारी ने प्रबंध समिति द्वारा निर्वाचन को लेेकर पारित किए गए प्रस्ताव की कॉपी मांगी जो उन्हें नहीं मिली। इस पर उन्होंने कहा कि पहले प्रबंधकारिणी समिति की बैठक करके निर्वाचन संबंधी प्रस्ताव कराएं तभी चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। इसके बाद उन्होंने नामांकन करानेे सेे इनकार कर दिया। यह सूचना बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गई। चुनाव अधिकारी के इस फैसलेे के बाद तमाम वे लोग जो अपनेे नामांकन करने आए थे, मायूस दिखे।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के मंत्री ओमशंकर अग्रवाल ने बताया कि वर्किंग कमेटी के एक चौथाई सदस्यों की मांग पर संस्था के आजीवन अध्यक्ष जगतनारायण दीक्षित को पत्र भेजा गया है कि 3 जनवरी को बैैठक बुला ली जाए ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में आया गतिरोध दूर किया जा सके। इस दौरान प्राचार्य डॉ टीआर निरंजन, प्रबंधक डॉ. केदारनाथ निरंजन, कोषाध्यक्ष शिवकुमार निरंजन, बलराम तिवारी, कृष्णा रावत आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed