फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Symptoms of cancer found in 76 patients in one year screening

Jalaun News: एक साल की स्क्रीनिंग में 76 मरीजों में मिले कैंसर के लक्षण

Thu, 14 Mar 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 14 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of cancer found in 76 patients in one year screening
उरई। तंबाकू और ध्रूमपान करने से न सिर्फ कैंसर होता है, बल्कि कई अन्य प्रकार के गंभीर रोग हो जाते हैं। इसके बावजूद लोग तंबाकू और ध्रूमपान की लत नहीं छोड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में खुले जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण इकाई में आने वाले मरीजों अधिकांश गुटका और खैनी का सेवन करने वाले होते हैं। पिछले एक साल में दंत रोग विभाग की ओपीडी में आए 55 मरीज में कैंसर के लक्षण मिले, जबकि 21 में कैंसर की संभावना पर बायोप्सी के लिए उच्च संस्थान के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


दंत रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार का कहना है कि महीने में करीब एक हजार मरीज दांत दिखाने ओपीडी में पहुंचते है। इसमें पांच से सात मरीज कैंसर के लक्षण वाले पाए जाते हैं। इसमें अधिकांश गुटका और तंबाकू के सेवन से कैंसर वाले होते हैं। जिला तंबाकू नियंत्रण इकाई के सलाहकार महेश कुमार का कहना है कि पिछले दो सालों में एक अप्रैल 2022 से अब तक तंबाकू नियंत्रण इकाई में 920 लोग काउंसलिंग के लिए पहुंचे। इसमें 608 पुुरुष, 300 महिलाएं और 18 साल से कम आयु के 12 मरीज थे। इसमें 137 पुरुष, 51 महिलाओं समेत 188 लोगों ने अपनी लत छोड़ दी। तंबाकू और ध्रूमपान की लत छुड़वाने के लिए जिला अस्पताल में काउंसलिंग के लिए अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जागरुकता अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ अरविंद भूषण का कहना है कि तंबाकू और ध्रूमपान का सेवन खुद और सामने वाले दोनों के लिए हानिकारक होता है। नशाखोरी स्वास्थ्य के साथ आर्थिक रुप से भी नुकसानदेह होती है। तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए जिला अस्पताल के अलावा टोलफ्री नंबर 1800112356 पर कॉल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में नहीं है कैंसर के इलाज की सुविधा
जिले में कैंसर के इलाज की कोई सुविधा नहीं है। यहां पर लक्षण वाले मरीजों को झांसी, कानपुर, ग्वालियर, लखनऊ और मुंबई के लिए रेफर किया जाता है। जिले में सभी लक्षण वाले मरीजों की खोज होती है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि उप केंद्र स्तर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के माध्यम से भी कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है।




फोटो-13-जिला अस्पताल में ध्रूमपान निषेध की शपथ लेते स्वाथ्थ्य कर्मी। संवाद
ध्रूमपान निषेध की शपथ दिलाई
उरई। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को ध्रूमपान निषेध दिवस पर ध्रूमपान निषेध की शपथ दिलाई गई। सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यक्रम हुए। सीएमओ डॉ.एनडी शर्मा ने कार्यालय के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को तंबाकू और धूम्रपान निषेध की शपथ दिलाई। कहा कि धूम्रपान एक ऐसी आदत है जो हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचती है। धूम्रपान की आदत से छुटकारा दिलाने के लिए प्रोत्साहित करने एवं जोखिम के बारे में अपने आसपास रहने वालों को जागरूकता प्रदान करें। जिला सलाहकार तृप्ति यादव, काउंसलर महेश कुमार ने भी जानकारी दी। इसके अलावा उप कृषि निदेशक कार्यालय में भी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एसके उत्तम, राजेंद्र सिंह भदौरिया, सुनीता, सत्यवती, शकुंतला, रचना, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed