{"_id":"67f80fc023919732fa00e200","slug":"suicide-hanhing-orai-news-c-224-1-ori1001-127902-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अब कभी घर नहीं आना...पत्नी से कह लगा लिया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अब कभी घर नहीं आना...पत्नी से कह लगा लिया फंदा, मौत
Fri, 11 Apr 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
जालौन। पत्नी के मायके से न आने से नाराज युवक ने फोन पर बात करते हुए फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर परिजन उसे खोजते हुए निकले तो खेत में फंदे पर उसका शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के नैनपुरा गांव निवासी कोटेदार राहुल कुमार (30) की पत्नी अनुराधा होली में मायके मकरंदपुरा गांव चली गई थी। वह आठ दिन पहले उसे लेने ससुराल पहुंचा, लेकिन पत्नी ने आने से मना कर दिया था। इसी को लेकर वह तनाव में था। बुधवार रात करीब 9 बजे वह खाना खाने के बाद फोन पर तेज आवाज में बात करते हुए घर से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद राहुल के ससुर अनंतराम का फोन उसके पिता अभिलाख के पास आया और बोले कि राहुल कहां है। इस पर परिजनों ने कहा कि वह किसी से बात करते हुए निकल गया है। तब उन्होंने बताया कि वह अनुराधा से फोन पर जान देने की बात कर रहा था। इस पर परिजन घबरा गए और उसकी खोजबीन करने लगे तो गांव के बाहर खेत पर लगे नीम के पेड़ से रस्सी पर उसका शव फंदे पर लटका मिला।
परिजनों ने बताया कि वह अनुराधा से कह रहा था कि अब कभी नहीं आना वह आत्महत्या कर रहा है, इसके बाद उसका फोन नहीं उठा। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में अनुराधा से हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए हैं।