फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Stuti won gold, Ananya and Angel won silver medals

Jalaun News: स्तुति ने स्वर्ण, अनन्या व एंजिल ने रजत पर पदक जीते

Sat, 18 Oct 2025 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Stuti won gold, Ananya and Angel won silver medals
फोटो - 27 प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी प्रमाण पत्र व मेडल के साथ। स्वयं
उरई। वाराणसी यूपी कॉलेज में आयोजित राज्यस्तरीय राइफल, पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में झांसी मंडल की टीम ने जलवा बिखेरा है। स्तुति ने स्वर्ण और अनन्या व एंजिल ने रजत पदक जीते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय 69वीं विद्यालयी राइफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में झांसी मंडल से 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 22 लड़की व आठ लड़कों शामिल थे। 13 से 16 अक्तूबर तक हुई इस प्रतियोगिता में 15 खिलाड़ी उरई, जालौन व 15 खिलाड़ी तालबेहट के थे। इसमें राइफल, पिस्टल प्रतियोगिता में शहर के रामजीलाल बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा स्तुति कौशल ने 14 वर्षीय पाइप साइट बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक व अनन्या सिंह ने इसी वर्ग में रजत पदक, ओपन साइट 14 में बालिका वर्ग में एंजिल सैनी ने रजत पदक जीतकर झांसी मंडल व जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में आरएलपी स्कूल से पिस्टल शूटिंग में देवराज प्रजापति, भाव्या त्रिपाठी, पीहू राजपूत, गौरी, राधिका, पारुल व राइफल शूटिंग में मयूर सैनी, संस्कृति पांडेय, वैष्णवी शुक्ला, आध्या सेंगर, वैष्णवी कुशवाहा ने प्रतिभाग किया। इस दौरान टीम मैनेजर पांडेय ने आरएलपी शूटिंग रेंज की टीम कोच शिखा पांडेय, आरिफ खान, फरहा नाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed