{"_id":"624b37544ae7a325210e8221","slug":"students-exam-adhikari-orai-news-knp689346088","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में 1786 और इंटर में 738 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में 1786 और इंटर में 738 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
उरई। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षाओं का विज्ञान हाईस्कूल की विज्ञान व इंटर की जीवविज्ञान की परीक्षा सोमवार को हुई। हाईस्कूल में पंजीकृत 20651 में 1786 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इंटर में भी 738 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। दोनों पालियों की परीक्षाओं में कोई नकलची नहीं मिला।
विज्ञापन
जिले के सभी 70 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की मौजूदगी और सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं हुईं। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रॉग रूम स्थापित किया गया है। इसमें केवल प्रश्नपत्र ही रखे जाएंगे और एक ही बार स्ट्रॉग रूम खोला जाएगा। प्रश्नपत्र निकालते समय पारदर्शिता रहे, इसके लिए एक लॉग बुक बनाई गई है।
विज्ञापन
स्ट्रॉग रूम में प्रश्नपत्र रखते और निकालते समय केवल केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट ही प्रवेश करेंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपनी अभिरक्षा में प्रश्नपत्र स्टॉग रूम से निकालेंगे। सोमवार को प्रथम पाली में प्रश्नपत्र स्ट्रॉग में वेत्रवती इंटर कॉलेज जैसारी कला के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक अनुपस्थित मिले। इनका वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीआईओएस भगवत पटेल, एडी बेसिक ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।