{"_id":"6238bedc1a3e110979562c06","slug":"student-s-body-found-landing-in-betwa-orai-news-knp6867401157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर क्षेत्र में नदी में उतराता मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर क्षेत्र में नदी में उतराता मिला किशोर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा (जालौन)। रविवार को बेतवा नदी में डूबे किशोर का शव 23 घंटे बाद घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर गोताखोरों को उतराता मिला। हमीरपुर जिले के जरिया थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिला हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत गांव के बेतवा नदी में रविवार को अपने दोस्तों के साथ नहाने गया अभिषेक चौरसिया (14) मौरंग खदान के गहरे गड्ढे में डूब गया था। रात भर खोजबीन में सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह ग्रामीणों के साथ परिजनों ने नदी में फिर तलाश शुरू की। डूबने वाले स्थान पर ही शव उतराता दिखा। परिवार में कोहराम मच गया। पिता वीरेंद्र ने बताया कि अभिषेक गांव के जूनियर स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। रविवार को सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्त विकास (15) व सुपन (16) के साथ गांव किनारे बेतवा नदी में नहा रहा था। तभी हादसा हो गया। जरिया थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घाट पर परिजनों का हंगामा, मांगा मुआवजा
आटा। शव नदी से बाहर निकलते ही पुलिस उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो परिजनों ने शव को उठाने से मना कर दिया। उन्होंने मुआवजे की मांग करते हुए घाट पर ही हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि घाट होने के बावजूद बीच नदी से मौरंग उठाई जा रही है। इसी वजह से घटना हुई। उन्होंने कहा कि जब तक मुआवजा नही मिलता तब तक शव को नही उठाने देंगे। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव उठने दिया।
विज्ञापन
बेटे के याद में फफक पड़ी मां
आटा। जब नदी से अभिषेक का शव बाहर निकला तो मां कमलेश उसके शरीर से लिपटकर फफक कर रोने लगी। वह बार-बार यही बोल रही थी कि मेरे लाल को कोई वापस हमारे पास भेज दो। वहां मौजूद लोगों ने जब ये बातें सुनी तो लोगों के आंसू छलक उठे। वहीं बड़ी बहन हिमांशी, छोटी बहन लक्ष्मी और भाई रणजीत का रो रोकर बुरा हाल था।

मृतक अभिषेक की मां कमलेश रोती बिलखती- फोटो : ORAI