{"_id":"6285393a3d0f0a0a544f73ed","slug":"strike-decision-advocate-order-bar-orai-news-knp6975415199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ासन द्वारा अराजक कहने पर नाराज अधिवक्ता कल हड़ताल पर रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ासन द्वारा अराजक कहने पर नाराज अधिवक्ता कल हड़ताल पर रहेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। शासन द्वारा वकीलों के संबंध में जारी एक आदेश की भाषा इतनी नागवार गुजरी कि अधिवक्ताओं ने विरोध में हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया। बार संघ कोंच के अध्यक्ष संजीव तिवारी ने कहा कि शासन के विशेष सचिव द्वारा जिलाधिकारियों को जारी उस आदेश की भाषा अधिवक्ताओं की गरिमा के प्रतिकूल है। लिहाजा बार कौंसिल के निर्देश पर अधिवक्ता 20 मई को हड़ताल पर रहेंगे। बता दें कि शासन के विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल द्वारा 14 मई को यूपी के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा गया है कि जनपद न्यायालयों में अधिवक्तागण को ओर से किए जाने वाले अराजकतापूर्ण कृत्य को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। बार संघ अध्यक्ष ने आदेश पत्र की भाषाशैली पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसके विरोध में अधिवक्ता बार कौंसिल के निर्देश पर 20 मई को हड़ताल पर रहेंगे। (संवाद)
---------------------
प्रथम जिला सम्मेलन आज
उरई। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का प्रथम जिला सम्मेलन 19 मई को सिटी सेंटर में होगा। इसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मधु गर्ग होगी। कार्यक्रम संयोजक सरोज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 11 बजे झंडारोहण से होगी। 12 बजे से प्रतिनिधि सत्र होगा। इसमें राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि भी चुने जाएंगे। कार्यक्रम की पर्यवेक्षक सीमा कटियार होगी। (संवाद)