{"_id":"5dbc7ea48ebc3e016c13bd34","slug":"strict-action-will-be-taken-on-violation-of-law-and-order-orai-news-knp523159595","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था भंग करने पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था भंग करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
जालौन। पुलिस सभी प्रकार के हालातों से निपटने में सक्षम है। यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात सीओ सुबोध गौतम ने दंगा नियंत्रण अभ्यास कार्यक्रम एवं पैदल मार्च के दौरान कही।
हाल ही में बारहवीं शरीफ एवं अयोध्या प्रकरण को लेकर आने वाले संभावित फैसले को देखते हुए अधिकारी हर स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में सीओ सुबोध गौतम के नेतृत्व में पहले नगर की सड़कों से होकर पैदल मार्च निकाला। इसके बाद झंडा चौराहा व तकिया मैदान के पास दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया।
सीओ ने पुलिस के जवानों को दंगा नियंत्रण के संबंध में टिप्स देकर बताया कि दंगा प्रमुख रूप से जनसमुदाय की भावनाओं के भड़कने से होता है। इस दौरान भीड़ अनियंत्रित हो जाती है। ऐसी स्थिति में सुरक्षा उपायों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर सबसे पहले लोगों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास होना चाहिए। बल प्रयोग के स्थान पर बातचीत एवं समझदारी का प्रयोग अहम होता है। इस दौरान कोतवाल सुनील सिंह, चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र, एसआई स्वामीनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।