फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Storm water 15 feet between the ground cracked

आंधी पानी के बीच 15 फीट जमीन फटी

Fri, 06 May 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 06 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Storm water 15 feet between the ground cracked
आंधी के साथ फटी जमीन का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
कदौरा में गुरुवार की देर रात बारिश व आंधी के दौरान थाने के पास करीब 15 फीट सड़क फट गई। सुबह जब लोगों ने जमीन फटी देखी तो वहां दहशत फैल गई। भू-वैज्ञानिकाें का मामना है कि अवैध खनन के चलते ही जमीन का भौगोलिक संतुलन बिगड़ जाता है और जमीन की प्लेट्स खिसकने के कारण ऐसा होता है। गुरुवार की रात कदौरा कस्बा में बारिश के
विज्ञापन


दौरान करीब 15 फीट तक जमीन फट गई। थाने में तैनात रसोईया संजीव ने सुबह जब जमीन फटी देखी तो उसने अन्य लोगाें को दिखाया। इससे आसपास के लोग घबरा गए। वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोग यह सोच रहे थे कि कहीं भूकंप तो नहीं आया था लेकिन भू-वैज्ञानिक डाक्टर रमणीक श्रीवास्तव का कहना है कि यह प्रकृति से छेड़छाड़ का नतीजा है। उनका
विज्ञापन


कहना है कि यह आम बात है इससे पहले भी वर्ष 2007 में कालपी में भी जमीन फटी थी उस दौरान कई मकान भी चपेट में आ गए थे। इसकी सर्वे टीम भी बाहर से आई थी, जांच के बाद यह पता चला कि जमीन के नीचे की प्लेट्स खिसकने के कारण दरार आ जाती है। यह नदियाें के आसपास के इलाकों में होता है। उन्हाेंने बताया कि इसका कारण नदियाें से
विज्ञापन
विज्ञापन


पोकलैंड द्वारा अवैध खनन भी होता है। खनन के कारण जमीन नीचे से पोला हो जाती है। इसके बाद ये उस जगह को भरने के लिए स्वत: समायोजित होती है जिसके परिणाम स्वरूप जमीन फटने जैसी घटना सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed