फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Stirred by hospital investigation

अस्पतालों की जांच-पड़ताल से हड़कंप

Sun, 07 Feb 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Stirred by hospital investigation
-एक निजी क्लीनिक के कागज देखते एसडीएम व सीएचसी प्रभारी - फोटो : ORAI
कोंच। एसडीएम अशोक कुमार और सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला ने रविवार को अस्पतालों पर छापेमारी की और उनके कागजों की पड़ताल की। बिना रजिस्ट्रेशन के पाए गए अस्पतालों को सप्ताह भर की मोहलत दी गई कि अपने रजिस्ट्रेशन करा लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव कस्बों में फर्जी डॉक्टरों की भरमार और मरीजों की जान से खिलवाड़ को रोकने की दिशा में शासन ने सख्त रुख अपनाया है। ऐसे अस्पतालों व चिकित्सकों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है जो फर्जी डिग्री की आड़ में मरीजों की जान के दुश्मन बन जाते हैं। इसके अलावा उन डॉक्टरों, जो बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल चला रहे हैं, उन्हें भी रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम अशोक कुमार व सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला की संयुक्त टीम ने जब शासन के निर्देेश पर जब कस्बे के अस्पतालों का निरीक्षण शुरू किया तो हड़कंप मच गया और तमाम अस्पताल देखते-देखते बंद हो गए। जिन अस्पतालों का निरीक्षण किया गया उनमें कइयों के पास रजिस्ट्रेशन के कागज ही नहीं मिले। एसडीएम ने उन्हें चेतावनी दी सप्ताह भर में पंजीकरण करा लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed