{"_id":"603002c08ebc3ee93a18a51e","slug":"stealing-makhan-baby-shower-leela-orai-news-knp6129178159","type":"story","status":"publish","title_hn":"माखन चोरी, गोद भराई लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माखन चोरी, गोद भराई लीला का मंचन
विज्ञापन
-रासलीला का दृश्य ।
- फोटो : ORAI
जालौन। शतचंडी महायज्ञ में धार्मिक आयोजनों की शृंखला में रात्रि के समय रासलीला का मंचन किया गया। श्रीकृष्ण की माखन चोरी व राधा रानी की गोद भराई का मंचन किया गया। यह दृश्य देख लीला में उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
मोहल्ला चुर्खीवाल में शतचंडी महायज्ञ में रात्रि में समय लेखराज रासमंडल श्रीधाम वृंदावन की टीम के कलाकारों ने माखन चोरी की आकर्षक झांकी सजाई। माखन से भरी हुई मटकी को श्रीकृष्ण ने ग्वालों के साथ मिलकर फोड़ने, माखन खाने और एक-दूसरे के मुंह पर लपेटने की लीला का मंचन किया। इस दृश्य पर पूरा पंडाल राधे राधे के उद्घोष से गूंज उठा। इसके बाद राधा रानी की गोद भराई हुई।
मां वनखंडी देवी कालपी धाम के महंत जमुनादासजी महाराज ने बताया कि एक बार राधा जी खेलते हुए बरसाने से नंद गांव तक आ गयी वहां उनकी भेंट कान्हा से हो गई। कान्हा ने उन्हें अपने घर आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। अपने वादे पर राधा जी एक दिन नंद गांव पहुंच गई, राधा के पहुंचते ही सबसे पहले माता यशोदा ने स्वागत किया और उनकी गोद भराई की रस्म की।