{"_id":"67c5f74142bb97eaad009c65","slug":"static-magistrate-suspended-for-arriving-to-conduct-the-exam-in-a-drunken-state-orai-news-c-12-1-knp1009-1024215-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नशे में धुत्त होकर परीक्षा कराने पहुंचे स्टेटिक मजिस्ट्रेट निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नशे में धुत्त होकर परीक्षा कराने पहुंचे स्टेटिक मजिस्ट्रेट निलंबित
Tue, 04 Mar 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। नशे में धुत्त होकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा संपन्न कराने परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। उनकी हालत देखकर केंद्र व्यवस्थापक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसडीएम पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो स्टेटिक मजिस्ट्रेट सो रहे थे। पुलिस उन्हें गाड़ी में बैठाकर सीएचसी ले गई। जहां उनकी डॉक्टरी कराई गई। जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।
सोमवार को कस्बे के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडी परीक्षा केंद्र पर नियुक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट व ग्राम विकास अधिकारी ब्लॉक कार्यालय कोंच हेमंत कुमार नशे की हालत में सुबह की पाली की परीक्षा संपन्न कराने के लिए पहुंच गए। उनकी हालत देख केंद्र व्यवस्थापक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में बैठे शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जब यह स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के अंदर सीसीटीवी कैमरों में कहीं नजर नहीं आए तो कंट्रोल रूम से विद्यालय में कॉल कर इनके बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम ज्योति सिंह पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंची तो नशे में धुत्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट बरामदे में सोफे पर सोते मिले। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया। एसडीएम का कहना है कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट विद्यालय में सोते हुए पाए गए, उनके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। जिसकी जांच कराई गई है।
उनके द्वारा परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही व अनुशासनहीनता पर विभागीय कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। बताया गया कि सुबह जैसे ही विद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्र बाहर निकालने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे तो वह लड़खड़ा रहे थे। ठीक से खड़े होने की भी स्थिति में नहीं थे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को डीएम राजेश कुमार पांडेय के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है।