फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   State highway will be built from ET to Auraiya, proposal sent to the government

एट से औरैया तक बनेगा स्टेट हाईवे, शासन को भेजा प्रस्ताव

Sat, 30 Nov 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
State highway will be built from ET to Auraiya, proposal sent to the government
खराब पड़ी सड़क - फोटो : ORAI
उरई/कोंच। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही एट से कोंच नदी होते हुए वाहन औरैया तक फर्राटा भरते नजर आएंगे। जल्द ही इस मार्ग को स्टेट हाईवे में शामिल करने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अधिकारी एक के श्रीवास्तव के अनुसार शासन के निर्देश पर विभाग ने 91 किलोमीटर के इस मार्ग का सर्वे कर पूर्व कर लिया है और निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा दिया है। प्रस्ताव पास होते ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिससे एट, कोंच व जालौन का भी विकास होगा। हालांकि उन्होंने बताया कि प्रस्ताव पास होने के लिए जन प्रतिनिधियों की भूमिका अहम रहेगी।
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़कों से जूझ रहे एट, कोंच नदीगांव व माधौगढ़ के बाशिंदों के लिए अच्छी खबर है।
जल्द ही एट से कोंच व माधौगढ़ से होते हुए सीधे औरैया तक स्टेट हाईवे बनाने की तैयारी जोरों पर है। जिससे कोंच के बाशिंदे सीधे औरैया से जुड़ सकेंगे। अभी कोंच के बाशिंदों को औरैया जाने के लिए जर्जर मार्गों से होकर गुजरना पड़ता है। जिससे यात्रा में न सिर्फ समय लगता है बल्कि आए दिन इन जर्जर सड़कों पर हादसे होते रहते है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्टेट हाईवे एट से वाया कोंच, मारकंडेयश्वर तिराहे से नदीगांव रोड, पंचानन चौराहा, तीतरा, क्योलारी, बंगरा, माधौगढ़ से झुमका पुल होकर सीधे औरैया के पास जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि शासन से स्टेट हाईवे बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया था, जिसके लिए विधायक मूलचंद्र निरंजन ने प्राथमिकता के आधार पर एट से शुरू होकर औरैया से जुड़ने वाले 91 किमी लंबे इस स्टेट हाईवे के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए विभागीय अभियंताओं से कहा था। जिससे विधायक की दोनों कोंच व माधौगढ़ तहसील के बाशिंदों को इसका लाभ मिल सके।

वहीं विधायक मूलचंद्र निरंजन का कहना है कि प्रस्ताव भेजा गया है। जल्दी ही पैरवी कर इसे मंजूरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अभिनेश श्रीवास्तव ने बताया है निर्देश के अनुसार शासन को प्रस्ताव बना कर भेज दिया गया है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही इस मार्ग पर निर्माण प्रस्तावित बजट मांगा जाएगा जिसके बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed