{"_id":"612bd0b58ebc3e79fc75dae0","slug":"stadium-principal-prize-hockey-team-orai-news-knp649025346","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरसी की टीम ने जीती हॉकी चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरसी की टीम ने जीती हॉकी चैंपियनशिप
विज्ञापन
विजेता टीम के साथ मौजूद अधिकारी।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिला खेल कार्यालय इंदिरा स्टेडियम की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव एवं ध्यानचंद जयंती समारोह खेल पर्व के रुप में मनाया गया। इस दौरान जनपद स्तरीय बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेनाल्टी शूट से खेले गए फाइनल मुकाबले में जय मां दुर्गे जूनियर हाईस्कूल चौैरसी की टीम ने अर्चना माहेश्वरी की टीम को 1-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती।
इससे पहले अर्चना माहेश्वरी सरस्वती विद्या मंदिर और जनता विद्या मंदिर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अर्चना माहेश्वरी की टीम ने 2-0 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच के दौरान बारिश होने के कारण नियमानुसार पेनाल्टी शूट आउट नियम लागू किया गया। जिसमें जय मां दुर्गे जूनियर हाईस्कूल चौैरसी की टीम ने अर्चना माहेश्वरी की टीम को 1-0 से हराकर चैंपियनशिप हासिल की। विजेता और उपविजेता खिलाडिय़ों और निर्णायकों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके लहरी, जय मां दुर्गे विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव द्विवेदी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन कर रहे उप क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव ने खेल विभाग द्वारा संचालित नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान महेंद्र पटेल, नाथूराम, रवींद्र कुमार, योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामपुरा संवाद के अनुसार खेल दिवस के मौके पर युवक मंगल दल ग्राम मई की ओर से खेल मैदान पर दौड़ का आयोजन किया गया। मंगल दल अध्यक्ष हर्ष बहादुर सिंह, प्रधान प्रभा देवी पाल, अमर सिंह पाल, मनीष कौशल आदि मौजूद रहे।