फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   sports,prize,cricket,ballast,run

दिलशाद के खेल से मवई अहीर विजेता

Fri, 11 Feb 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
sports,prize,cricket,ballast,run
कदौरा। इटौरा बावनी के देव स्थान के मैदान पर चल रहे बीसीसी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया। इसमें मवई अहीर ने इटौरा बावनी को 34 रनों से शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ द मैच व सीरीज का खिताब दिलशाद खान को मिला।
विज्ञापन

मवई अहीर के कप्तान उम्मेद खान ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। मवई अहीर ने निर्धारित 12 ओवरों में चार विकेट पर 109 रन बनाए। इसमें दिलशाद खान ने 52, इस्माइल ने 23 व इमरान ने 20 रनों की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी इटौरा बावनी की टीम 9.2 ओवरों में 75 रनों पर सिमट गई। इसमें शोएब, विमल व मोहम्मद ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच व सीरीज का खिताब दिलशाद खान को मिला। सपा युवजन सभा के जिला सचिव अभिषेक गुप्ता ने विजेता टीम के कप्तान उम्मेद खान व उपविजेता टीम के कप्तान राघवेंद्र को ट्राफी व इनामी राशि का पुरस्कार दिया। पुरस्कार वितरण में पूर्व प्रधान अजय सिंह, देवेंद्र, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed