{"_id":"6f4ed3e52f5310663280041cfb082fd8","slug":"sporadic-clashes-between-the-81-46-percent-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटपुट झड़पों के बीच 81.46 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिटपुट झड़पों के बीच 81.46 फीसदी मतदान
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में प्रधानी व ग्राम पंचायत सदस्य पद के
विज्ञापन
लिए शनिवार को कोंच एवं नदीगांव ब्लाकों में वोट डाले गए। दोनों ब्लाकों
में औसतन 81.46 प्रतिशत मतदान हुआ। छिटपुट झड़पों को छोड़ दिया जाए तो
मतदान शांतिपूर्ण रहा। बसोब बूथ पर एक मतदाता ने शिकायत दर्ज कराई कि महिला
मतदान कर्मी बैलट पेपर गलत फोल्ड करके दे रही है।
इसको लेकर मतदान केंद्र पर भी गहमागहमी रही। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली। शनिवार को हुए मतदान के बाद प्रधानी की 138 सीटों के लिये 1203 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। कोंच ब्लॉक में 84.88 जबकि नदीगांव विकास खंड में 78.04 फीसदी मतदान हुआ है। दोनों विकास खंडों में कुल 239 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। ब्लॉक
कोंच के ग्राम बसोव में बूथ पर मतदानकर्मी द्वारा गलत फोल्ड कर मतपत्र को खराब करने की शिकायत की गई। सुबह मतदाता उत्साह के साथ घरों से निकले और मतदान किया। एसडीएम कोंच संजयकुमार सिंह, सीओ मनोजकुमार गुप्ता, एसडीएम कालपी गोलेलाल शुक्ला, सीओ जालौन कुलदीप सिंह, सीओ कालपी महेन्द्रसिंह, सीओ माधौगढ महेन्द्रपाल सिंह आदि भी
लगे रहे। कोंच में एसआरपी इंटर कॉलेज और नदीगांव के जिला परिषद् इंटर कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में पोलिंग पार्टियों की आमद भी शुरू हो गई है। मतदान के दौरान मंडलायुक्त के राममोहन राव, डीआईजी अजयमोहन शर्मा, डीएम रामगणेश, एसपी एन कोलांची, अपर जिलाधिकारी आनंदकुमार, एएसपी शकील अहमद ने भी दोनों ब्लॉकों के कई मतदेय स्थलों का दौरा किया। प्रेक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने भी मतदान पर पैनी नजर रखी।