{"_id":"6a57d349b34d95ec4d0cda4e","slug":"speeding-car-dragged-bike-riders-for-100-meters-two-dead-orai-news-c-224-1-ori1005-146834-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को 100 मीटर तक घसीटा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को 100 मीटर तक घसीटा, दो की मौत
विज्ञापन
फोटो - 07 मृतक कुलदीप की फाइल फोटो।
कुठौंद। औरैया-जालौन स्टेट हाईवे पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक और सवारों को करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम जखा निवासी कुलदीप (52), छोटे खां उर्फ कुंदन (45) और कमलेश (30) बाइक में पेट्रोल डलवाने गए थे। बताया कि गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन न मिलने से वह दोपहर करीब एक बजे कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदारीपुर स्थित कट के पास पेट्रोल पंप की ओर मुड़ रहे थे। इसी दौरान जालौन की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक सहित सवारों को करीब सौ मीटर दूर तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इस बीच चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कुलदीप और छोटे खां उर्फ कुंदन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल कमलेश को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष कुठौंद जगदंबा द्विवेदी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
कुलदीप खेती किसानी करते थे। उनके दो बच्चे हैं। छोटे खां उर्फ कुंदन हैदराबाद में पानीपूरी का धंधा करता था। बताया कि गांव में एक कार्यक्रम होने की वजह से वह यहां शामिल होने आए थे। उनके तीन बच्चे हैं। पत्नी रूबी का पति की मौत से रो रोकर बुरा हाल है। एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा है।