फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Spectators thrilled to see the tricks of wrestlers in Dangal

Jalaun News: दंगल में पहलवानों के दांवपेंच देखकर दर्शक रोमांचित

Tue, 16 Jan 2024 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 16 Jan 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Spectators thrilled to see the tricks of wrestlers in Dangal
मुहम्मदाबाद। डकोर क्षेत्र के बंधौली गांव में अलखराम बाबा स्थान पर चल रहे दो दिवसीय दंगल का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी राजपूत ने किया। दंगल के दूसरे दिन सोमवार को 25 कुश्तियां हुईं। जिसमें सबसे बड़ी दो कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। अन्य कुश्तियों में दूर-दराज से आए पहलवानों ने दांवपेंचों से प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

इनामी बड़ी कुश्ती ग्यारह हजार रुपये की हुई। जिसमें बुंदेलखंड केसरी चरण सिंह भरसूंड़ा और बंटी दिल्ली से हुई। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। दूसरी इनामी कुश्ती ढ़ाई हजार रुपये के लिए हुई। इसमें महिला पहलवान मुस्कान हरियाणा ने निर्जला दिल्ली को हराया। एक हजार रुपये की इनामी कुश्ती में रवि चौबेपुर ने जग्गू बोहदपुरा को पटखनी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा अखाड़े में कई अन्य छोटी इनामी कुश्तियों में पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव लगाकर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ कर जीत हासिल की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय कुश्ती के इस पारंपरिक खेल में सहयोग कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने में भागीदार बने। विजयी पहलवानों को इनाम की राशि कमेटी ने दी। रेफरी भूरा पहलवान रहे। इस दौरान निर्दोष यादव, मनोज राजपूत, दीपेंद्र, सत्येंद्र, रामा श्यामा, शिवनंदन, बुद्धसिंह, हरिश्चंद्र यादव, शिवम, विशाल राजपूत, विक्रम, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed