फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Special trains running late by several hours, passengers upset

Jalaun News: कई घंटे देरी से चल रहीं स्पेशल ट्रेनें, यात्री परेशान

Tue, 21 Apr 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Special trains running late by several hours, passengers upset
उरई। महाराष्ट्र, गुजरात व गोरखपुर की ओर से आने-जाने वाली स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि लोग समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे और घंटों देरी से घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पुणे से गोरखपुर जाने वाली दैनिक स्पेशल ट्रेन (01415) अपने निर्धारित समय से करीब आठ घंटे 30 मिनट देरी से स्टेशन पहुंची। इसी तरह मुंबई से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन (01079) करीब पांच घंटे 30 मिनट लेट रही। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन (01080) सात घंटे 15 मिनट देरी से चली। गोरखपुर से हड़पसर जाने वाली स्पेशल ट्रेन करीब चार घंटे लेट रही। इसके अलावा मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) भी करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। ट्रेनों की इस देरी से यात्रियों को भीषण गर्मी में प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन पर तपते शेड और लू जैसे गर्म हवा फेंकते पंखों के बीच बैठना यात्रियों के लिए मुश्किल हो रहा है। यात्रियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन सुविधा के लिए किया जाता है लेकिन इन ट्रेनों में अधिक किराया वसूलने के बावजूद समय पर सेवा नहीं मिल रही है। यात्रियों ने रेल प्रशासन से व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए कहा कि ट्रेनों का संचालन समयबद्ध तरीके से किया जाए। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि सभी स्पेशल ट्रेनों का संचालन संरक्षा को ध्यान में रखकर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed