फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Special prayers in temples on Radhastami, daughters become Radha in homes

Jalaun News: राधाष्टमी पर मंदिरों में विशेष पूजा, घरों में बेटियां बनीं राधा

Mon, 01 Sep 2025 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Special prayers in temples on Radhastami, daughters become Radha in homes
फोटो 18-राधा स्वरूप में सजी बच्ची चाहत। संवाद
जालौन। नगर में राधा अष्टमी का पर्व पर रविवार को मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन और झांकियों का आयोजन किया गया। लोगों ने बच्चियों को राधा रूप में सजाकर उत्सव को और भी मनोहारी बना दिया।
विज्ञापन


राधा अष्टमी का पर्व भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। साध्वी किशोरीजी बताती हैं कि इस दिन श्रीकृष्ण की प्रिय स्वरूपा राधारानी का जन्म हुआ था। भक्तजन मानते हैं कि राधा और कृष्ण एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं और दोनों का प्रेम अद्वितीय और अलौकिक है। शास्त्रों के अनुसार, राधा भक्ति की मूर्तिमान स्वरूपा मानी जाती हैं और उनका स्मरण करने मात्र से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख राधा कृष्ण मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। श्रीराधा-कृष्ण के भजन-कीर्तन गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पर्व की सबसे आकर्षक झलक तब देखने को मिली, जब भक्तों ने अपनी नन्हीं-नन्हीं बेटियों को राधा के स्वरूप में सजाया। बच्चियों ने सिर पर मुकुट, माथे पर तिलक, लाल-पीले-हरे रंग की चुनरी और हाथों में कमल या बांसुरी सजाकर ऐसा आभास कराया मानो स्वयं राधारानी नगर में अवतरित हो गई हों। मंदिरों में श्रीमद्भागवत और अन्य धार्मिक ग्रंथों का पाठ भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed