फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,suspend,DM,animal,CMO

गोशाला में अव्यवस्थाओं पर सचिव निलंवित रर

Wed, 20 Oct 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP,suspend,DM,animal,CMO
गौशाला का निरीक्षण करती डीएम प्रियंका निरंजन - फोटो : ORAI
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार को गोसंपदा संरक्षण शोध संस्थान व औता अस्थाई गोशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में शोध संस्थान में पुश चिकित्साधिकारी के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। जबकि औता गोशाला में व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर सचिव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सर्वप्रथम गो संपदा संरक्षण शोध संस्थान गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशाला में कीचड़ देख संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई। कहा कि 2 दिन के अंदर गोशाला की पूरी साफ सफ ाई करें। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर को देखा तो उसमें किसी भी प्रकार का लेखाजोखा नहीं मिला। इस पर उन्होंने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी का 1 दिन की वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके बाद उन्होंने औता गांव की अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में बारिश के कारण जलभराव हो गया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल गोशाला से मोटर लगाकर पानी निकाला जाए और मिट्टी डालकर समतल किया जाए। उन्होंने औता गोशाला में अव्यवस्थाओं पर सचिव को निलंबन करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी पुष्कर नाथ चौधरी, तहसीलदार कर्मवीर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed