फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,police,gun,DM,arms

निरस्त होंगे जमा नहीं कराने वालों के शस्त्र लाइसेंस

Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
SP,police,gun,DM,arms
कोंच। शस्त्र लाइसेंस धारकों को हर हाल में अपने-अपने असलहे जमा कराने होंगे। ऐसा ना करने पर शस्त्र लाइसेंस निरस्त हो सकते हैं। पुलिस इस मामले में किसी को भी रियायत नहीं देगी। कोतवाल का कहना है कि जिनके शस्त्र जमा नहीं होंगे उनके लाइसेंस निरस्त कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव आते ही पुलिस की सक्रियता भी बढ़ गई है। एसपी रवि कुमार के निर्देश और सीओ शाहिदा नसरीन के पर्यवेक्षण में लोगों को पुलिस ने जहां शांतिभंग की धाराओं में पाबंद करना शुरू कर दिया है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों के असलहे भी जमा कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। कोतवाली क्षेत्र में 1291 शस्त्र लाइसेंस धारक हैं जिन्हें शस्त्र जमा करने के लिये कहा जा रहा है। चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में लगाया गया है। जो गांव-गांव जाकर शस्त्र लाइसेंस धारकों की शस्त्र जमा करने को कह रहे हैं। कोतवाल बलिराज शाही ने बताया है कि सभी शस्त्र जमा कराए जा रहे हैं। किसी को शस्त्र रखने की छूट चुनाव दौरान नहीं मिलेगी। जिन्हें शस्त्र रखना आवश्यक है उन्हें डीएम से अनुमति करानी होगी।
विज्ञापन

------------------
मोबाइल छिनैती की सूचना गलत निकली
पिता के डांट के डर से गढ़ दी झूठी कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। पुलिस में आया मोबाइल छिनैती का मामला जांच में झूठ मिला। पिता की डांट के भय से युवक ने पुलिस में इस तरह की शिकायत की थी कि मारकंडेश्वर तिराहे पर जब वह मोबाइल से बात कर रहा था तो बाइक सवार दो लोग उसका मोबाइल छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में मंगलवार को सलैया बुजुर्ग निवासी युवक जगत सिंह ने इंस्पेक्टर क्राइम वीरेंद्र सिंह को लिखित में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह बाइक की किश्त जमा करने के बाद काम से मारकंडेश्वर तिराहे पर गया था। वहां वह बाइक खड़ी कर मोबाइल से बात करने लगा तभी बाइक पर आए दो लोग उसका मोबाइल छीन ले गए। मोबाइल के कवर में पंद्रह सौ रुपये भी रखे थे। पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। जब मंडी चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार ने युवक जगत सिंह से गहराई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई सामने रख दी कि उसका मोबाइल रास्ते में कहीं गिर गया है। पर पिता की डांट के भय से कि मोबाइल छिनैती की भूमिका रच दी। कोतवाल बलिराज शाही ने बताया कि छिनैती जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed