फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,police,FIR,girl,arrest

आरोपी गिरफ्तार, इलाज के लिए मासूम झांसी रेफर

Thu, 07 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
SP,police,FIR,girl,arrest
कोंच। नदीगांव क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम को एक मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मासूम की हालत बिगड़ती देख उसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी की हरकतें काफी दिनों से गलत थी। जिसके चलते उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी है। इंस्पेक्टर आरके सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज किया गया है लेकिन अभी दुष्कर्म की मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की शाम एक गांव निवासी तुलाराम पड़ोस में घर के बाहर खेल रही 6 साल की मासूम को बहला फुसला कर अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके नाजुक अंगों पर ब्लेड मारकर लहूलुहान कर दिया। मासूम ने जब घरवालों को पूरी बात बताई तो मामले की जानकारी पुलिस को हुई। परिजनों ने पुलिस को बच्ची के साथ दुष्कर्म की तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरु कर दी। आरोपी दूर के रिश्ते में बच्ची का चाचा भी लगता था। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह आरोपी को गांव के पास स्थित तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया है। वह गांव छोड़कर भागने की फिराक में था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी कुछ बच्चियों और युवतियों के साथ गलत हरकत करने का प्रयास कर चुका है। उसकी इन्हीं आदतों से परेशान उसकी पत्नी भी 6 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed