फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,muslim,DM,co,gate

जल्द खुलेगी इवादद के दरगाह, नई कमेटी गठित करने के निर्देश

Thu, 30 Sep 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
SP,muslim,DM,co,gate
कलेक्ट्रेट में कालपी खानकाह के लोगों के साथ बैठक करते डीएम प्रियंका निरंजन - फोटो : ORAI
उरई। विवाद के बाद जल्द ही खानकाह शरीफ को फिर से इबादत के लिए खोलने की कवायद तेज हो गई है। गुरुवार को मुस्लिम धर्मगुरुओं ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के साथ बैठक कर दरगाह को खोलने की मांग की। जिस पर डीएम ने नई कमेटी बनाने के निर्देश दिए।कहा कि फिलहाल दरगाह के लिए नई कमेटी गठित की जाए। नई कमेटी में किसी भी विवाद व्यक्तियों को शामिल न किए जाए। साथ ही उन्होंने एडीएम को दरगाह का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे में बीते दिनों कालपी की खानकाह शरीफ में अधिकार को लेकर एक कमेटी के मद्दे खां व दूसरी कमेटी के सैयद गयासुद्दीन आदि पक्षों में विवाद हो गया था। जिसके बाद प्रशासन ने खानकाह शरीफ में गेट पर ताला लगा दिया था। किसी को भी वहां आनेजाने पर रोक लगा दी गई है। एहतियात के तौर पर वहां भारी फोर्स तैनात कर दिया गया था, जो अभी भी मुस्तैद है। खान का शरीफ कमेटी को लेकर चल रहे विवाद को खत्म करने की पहल हिंदुस्तान के बड़े सज्जादानसीन सैयद सिबतेन हैदर बरकती, बड़ी सरकार महरहरा शरीफ एटा ने की। गुरुवार सुबह वह अपने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम और एसपी से मिले और बैठक की। इस मौके पर एएसपी राकेश सिंह, एडीएम के अलावा कालपी एसडीएम व सीओ भी मौजूद रहे। सज्जादा नशीन ने डीएम एसपी को आश्वासन दिया की खानकाह शरीफ में अब कोई भी विवाद नहीं होगा। यह आश्वासन मिलने के बाद डीएम ने भी आश्वासन दिया कि 20 - 25 लोगों की कमेटी गठित करके वहां नमाज व धार्मिक कार्य शुरू कर दिए जाए। पर कमेटी में उन लोगों को न शामिल किया जाए जो बवाल वाले मामले में आरोपी है। या बवाल के समय वहां मौजूद रहे हो ञ
विज्ञापन

--------
आज एडीएम करेंगी निरीक्षण
उरई। दरगाह में कमेटी नई कमेटी गठित करने व दरगाह को इवादद के लिए खोलने को लेकर शुक्रवार को एडीएम पूनम निगम खानकाह शरीफ दरगाह का निरीक्षण करे। पूनम निगम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश शुक्रवार को वह निरीक्षण करेंगी व कमेटी व पुलिस से बात कर अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed