फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP is a priority for the government in Bundelkhand

सपा सरकार की प्राथमिकता में है बुंदेलखंड

Fri, 05 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Fri, 05 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
SP is a priority for the government in Bundelkhand
झांसी, ललितपुर, जालौन विधान परिषद क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की घोषित प्रत्याशी रमा देवी निरंजन ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वह विकास का मुद्दा लेकर चुनाव मैदान में उतरीं हैं। मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताया तो क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता होगी। सपा सरकार में बुंदेलखंड प्राथमिकता में है।
विज्ञापन


 सपा से विधान परिषद सदस्य पद के लिए आरपी निरंजन की पत्नी रमा निरंजन को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जनपद के रवा गांव निवासी रमा निरंजन को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद गुरुवार को पहली मर्तबा पार्टी कार्यालय पर उन्होंने पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दी है। उन्होंने सपा सरकार के कराए गए विकास कार्यों को भी गिनाया।
विज्ञापन


उन्होंने ने कहा कि बुंदेलखंड सपा सरकार की प्राथमिकता में है। सपा ने हर जाति वर्ग को प्रतिनिधित्व का मौका दिया है। प्रत्याशी घोषित किए जाने पर उन्होंने पार्टी के मुखिया नेताजी, मुख्यमंत्री आदि सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार भी जताया। इसके पूर्व सपा कार्यालय में आयोजित एक बैठक में पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने कहा कि मेडिकल कालेज से लेकर सोलर प्लांट तक सपा सरकार में स्थापित हुए हैँ। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे मन से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करें। इस दौरान सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमा निरंजन, रोहित गुर्जर, महिला सभा जिलाध्यक्ष मांडवी निरंजन, पूर्व सभासद देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed