फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP chief 's birthday celebrated by cutting a cake , wishes of longevity

केक काटकर मनाया सपा मुखिया का जन्मदिन, की दीर्घायु की कामना

Sun, 22 Nov 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 22 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
SP chief 's birthday celebrated by cutting a cake , wishes of longevity
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के 77वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने
विज्ञापन
केक  काट कर उनकी दीर्घायु की कामना की और एकजुट होकर सपा की नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पार्टीजनों ने इस मौके पर साइकिलों का वितरण भी किया, गरीबों को खाना खिलाया और उन्हें कंबल भी बांटे।

उरई में पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव की मौजूदगी में सपाइयों ने केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। इस दौरान गरीबों को शाल भी बांटे। इसकेे बाद जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। वहीं सदर विधायक दयाशंकर वर्मा व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सिंह यादव ने हुल्की माता मंदिर पर लोगों को भोजन कराकर सपा

मुखिया का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सुरेंद्र बजरिया, वीरेंद्र यादव, महेश द्विवेदी सर, जयशंकर द्विवेदी, नगर अध्यक्ष भानू वर्मा आदि मौजूद रहे। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को बल्दाऊ धर्मशाला में कार्यकर्ताओं ने मुलायम की तस्वीर के सामने केक काटा और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पार्टीजनों से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और

सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। तीन बच्चियों और दो अन्य गरीब लोगों को साइकिलें दीं। आयोजित संगोष्ठी में वरिष्ठ पार्टी नेता सरनाम सिंह यादव, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, जिला महासचिव प्रलुव्य निरंजन, ममता सिंह कुशवाहा, नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर,

उमाशंकर जखौली आदि ने मुलायम को किसान का बेटा बताते हुये कहा कि संघर्ष के लंबे दौर में सपा मुखिया ने मजदूरों, मजलूमों, अल्पसंख्यकों और समाज के उपेक्षित वर्ग के लिये इतना कुछ किया जो किसी भी राजनैतिक दल ने नहीं किया। अमर सिंह यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में जाहर सिंह कुशवाहा, अनिल यादव, लालसिंह यादव, राघवेन्द्र सिंह निरंजन, आदि मौजूद रहे।

जालौन प्रतिनिधि के अनुसार मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस सर्वप्रथम सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी द्वारा चौकी स्थित आजाद पार्क में केक काटकर मनाया गया। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल बांटे। इसके बाद पूर्व सपा नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव उर्फ  थोपन ने बस स्टैंड स्थित सिटी कांपलेक्स में केक काटकर व मिष्ठान वितरित किया। वहीं, सपा नेता अशोक यादव ने भी केक काटकर जन्म दिवस मनाया। इसी क्रम में सपा युवजन

सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव ने झंडा चौराहे पर सपा के रंग में सजा केक काटा तथा मिठाई बांटी। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव मोहित यादव ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों और युवाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है। कहा कि 18 नवंबर को लखनऊ में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा

लिया था। इसमेे नेता जी स्वयं कहा था कि वह वर्ष 2012 में युवाओं की वजह से ही सत्ता में आए थे। अब वर्ष 2017 में युवा फिर से सत्ता में लाएंगे। मोहित यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं की हर समस्या को गंभीरता से ले रहे हैं, इसलिए हम सभी का दायित्व है कि अभी से मिशन 2017 की तैयारी मेें जुट जाएं। इसके बाद सपाइयों ने जालौन

नगर में भ्रमण करके सरकार की अब तक की उपलब्धियों की किताबें बांटकर योजनाओं से अवगत कराया।
इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल, सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष शर्मा, चंद्रप्रकाश यादव, विधायक प्रतिनिधि दीपू त्रिपाठी, मधुप्रकाश श्रीवास्तव, अशोक यादव, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव, महासचिव सफीक राईन, इमरान अंसारी, अहमद राईन आदि मौजूद रहे।

मुलायम के जन्मदिन पर जश्न में डूबे सपाई
सपा के विचारक एवं पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन कालपी व आसपास के क्षेत्रों मेें मनाया गया। पालिकाध्यक्ष कमर अहमद व अन्य सपाइयों ने जगह, जगह कार्यक्रम आयोजित कर मुलायम सिंह के दीर्घायु होने की कामना की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में नगर पालिकाध्यक्ष कमर अहमद अपने समर्थकों के साथ पहुंचे व मरीजों

को फल, मिठाई व पौष्टिक आहार का वितरण किया। इस मौके पर हरमोहन सिंह, इरशाद खान, नफीस रइन, परवेज, अफजाल खान, जैनुल आब्दीन, रामप्रकाश, शिवलाल वर्मा, कल्लू काशीखेरा, संतराम यादव, इशाक खान, जलील ठेकेदार, जमाल बाबा, आरिफ आदि मौजूद रहे। मां बलखंडी देवी मंदिर में सपा युवजन सभा केे प्रांतीय सचिव अजीत सिंह यादव के नेतृत्व में हवन, पूजन करके नेताजी की दीर्घायु की कामना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed