फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP back honourables gunner

एसपी ने वापस लिए माननीयों के गनर

Wed, 06 Apr 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 06 Apr 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
SP back honourables gunner
gun - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने पूर्व सपा सांसद सहित जिले के 29 माननीयों के गनर वापस ले लिए हैं। ये गनर शासनादेशाें के मानक के अनुरूप नहीं लगे थे। जिनसे गनर वापस लिए गए हैं उनमें अधिकांश सपा नेता हैं। एसपी ने बताया कि जिन राजनेताआें को गनर चाहिए, वे आवेदन कर गनर ले सकते हैं। सरकारी गनर लेकर हनक जमाने वालाें की मंशा पर एसपी बबलू
विज्ञापन


कुमार ने पानी फेर दिया है। उन्होंने बुधवार को जिले भर में ऐसे 29 माननीयाें के गनर वापस ले लिए हैं जो मानक के अनुरूप नहीं थे। इनमें पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, सपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल यादव, समाजसेवी विकास श्रीवास्तव आदि शामिल हैं। गनर वापसी के बाद जहां जनता ने एसपी के आदेश पर खुशी जताई
विज्ञापन


है तो वहीं माननीय दुखी नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि जिले में असलहाधारियाें को साथ रखने का रिवाज सा हो गया था। हर नेता के साथ असलहाधारियाें की फौज उनका रसूख बताती थी। इस पर एसपी ने पिछले दिनाें धारा 144 का उल्लंघन करने वाले शस्त्रधारकाें के खिलाफ कार्रवाई की थी और उनके लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भी मंगाई
विज्ञापन
विज्ञापन


थी। इससे असलहों के प्रदर्शन पर काफी हद तक रोक लगी थी। मंगलवार को एसपी ने प्रतिसार निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी के ऐसे कितने लोग है जो गनर लिए हैं। इनमें पूर्व सांसद से लेकर सपा के कई फ्रंटल संगठनाें के जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  भी गनर लिए थे। वहीं एक युवा समाजसेवी भी गनर लिए थे। इन सभी माननीयाें के गनर एसपी ने वापस ले

लिए है। जब इसकी जानकारी आम जनमानस को हुई तो उन्हाेंने खुशी जताते हुए कहा कि अब आम और खास की खाई पट गई है। असलहाें के प्रदर्शन पर रोक से समाज में बेहतर संदेश गया है। वहीं एसपी बबलू कुमार ने बताया कि वह शासनादेश के तहत गनर देंगे और जिनको भी सुरक्षा के खतरा है तो वह आवेदन कर गनर ले सकते है, इसके लिए जो भी शासनादेश है वह उनका पालन करेगें।


 केवल विधायक व सांसद को ही मिलेगा गनर
एसपी बबलू कुमार द्वारा गनर वापसी के बाद जिले में अब विधायक उमाकांति, संतराम कुशवाहा व सदर विधायक दयाशंकर, एमएलसी संतराम निरंजन, रमा निरंजन व सांसद भानूप्रताप वर्मा की सुरक्षा में सरकारी गनर रहेंगे। वहीं डकोर ब्लाक प्रमुख तेजप्रताप व सपा महासचिव प्रलुव्य निरंजन की अवधि अभी समाप्त नहीं हुई है, इसलिए उनको अभी समयावधि तक गनर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed