{"_id":"5d053d408ebc3e20a265ec62","slug":"son-killed-by-tractor-collision-mother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बेटे की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बेटे की मौत, मां घायल
Sun, 16 Jun 2019 12:17 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कैलिया थाना क्षेत्र के कमतरी गांव निवासी फूलनदेवी (52) पत्नी राम खिलावन शनिवार दोपहर अपने बेटे धीरू (30) के साथ बाइक से कुकरगांव, उरई में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। जब उनकी बाइक गढ़ेरना मोड़ पर पहुंची तभी बालू से भरे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार मां बेटे बाइक सहित गड्ढे में गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल पड़े मां बेटे को राहगीर नजदीक के अस्पताल में ले गए, हेलमेट न लगाए होने से धीरू के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं, अस्पताल में चिकित्सक ने धीरू को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल फूलन देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मां की हालत भी गंभीर है। घटना की सूचना जैसे ही घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन