{"_id":"5dc469cd8ebc3e5b2a71b8f1","slug":"smoke-from-the-wheels-of-udyog-nagri-express-orai-news-knp524456751","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग नगरी एक्सप्रेस के पहियों से निकला धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग नगरी एक्सप्रेस के पहियों से निकला धुआं
विज्ञापन
उरई (जालौन)। रेलवे स्टेशन पर उद्योगनगरी एक्सप्रेस नंबर 12174 के पहियों से धुआं निकलते देख हड़कंप मच गया। ट्रेन में सवार यात्री उतरकर प्लेटफार्म पर खड़े हो गए। अधिकारियों को जानकारी हुई तो उनके भी हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और काम शुरू किया गया। गाड़ी करीब 15 मिनट उरई स्टेशन पर ही खड़ी रही। रेल अधिकारियों ने बताया कि पहिए का ब्रेक शू जाम हो गया। फिलहाल उसे ठीक कराकर रवाना किया गया है।
गुरुवार की सुबह 11.29 बजे प्रतापगढ़ व मुंबई के बीच चलने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी। एस 3 कोच के यात्री जैसे ही सामान लेने के लिए ट्रेन से बाहर आए तो उन्हें ट्रेन के पहियों में धुआं उठता दिखाई दिया। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर तमाम यात्री वहां आ गए। उन्होंने ड्यूटी कर रहे डिप्टी एसएस कुमार अंशुल को इसकी सूचना दी।
डिप्टी एसएस ने ट्रेन के गार्ड एसके पांडेय को मौके पर बुलाया। गार्ड ने जांच की तो पाया कि ट्रेन का पहिया का ब्रेक शू जाम है, जिसकी वजह से घर्षण के कारण धुआं उठ रहा है। उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों की मदद से पहिया ठीक कराया। इसके चलते ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही और 11.45 बजे गंतव्य की ओर रवाना हुई। डिप्टी एसएस के मुताबिक, ट्रेन के कई यात्री उनके पास शिकायत करने पहुंचे थे, जांच में ब्रेक शू जाम पाया गया।