{"_id":"5e9b4d968ebc3e6fed132898","slug":"smashed-the-grilled-e-pos-machine-orai-news-knp555907537","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार को पीटकर ई-पॉस मशीन तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार को पीटकर ई-पॉस मशीन तोड़ी
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसडीएम
- फोटो : ORAI
कोंच। कोटेदार व उपभोक्ताओं में राशन सामग्री को लेकर विवाद हो गया। जिस पर लोगों ने राशन की दुकान पर रखी ई-पॉस मशीन तोड़ दी। कोटेदार की सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने एक को पकड़ लिया। जबकि अन्य मौके से भाग गए। वहीं सूचना पाकर एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष का कहना है मामला दर्ज किया जा रहा है।
कैलिया थाने के ग्राम सामी में समीक्षा देवी के नाम से कोटे की दुकान है और काम शशिकांत बुधौलिया देखते हैं। शनिवार को कोटा खुला था और ग्राहकों की भीड़ थी। कोटेदार ने मौजूद उपभोक्ताओं को नंबर आवंटित कर दिए थे और बारी-बारी बुलाकर राशन दे रहे थे। इसी बीच गांव का रामकुमार आया और बिना नंबर के राशन लेने का दबाव बनाया और कोटेदार ने नंबर से राशन लेने को कहा तो रामकुमार भड़क गया और फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद गालीगलौज करते हुए दुकान में रखी ई-पॉस मशीन जमीन पर पटककर तोड़ दी। कोटेदार की सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने एक हमलावर को पकड़ लिया जबकि परिजन भाग निकले।
पकड़े गए व्यक्ति को कैलिया थाने पहुंचाया गया है। एसडीएम अशोक कुमार भी सामी पहुंच गए थे। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोटेदार ने रामकुमार, देवेंद्र पुत्रगण बृजकिशोर, नरेंद्र पुत्र भगवानदास निवासी सामी तथा एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ कैलिया योगेंद्र पटेल का कहना है कि दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं कैलिया थाने के ही गांव खैरी में भी घटतौली को लेकर कोटेदार और उपभोक्ता के बीच विवाद होने की खबर मिली है। मामला थाने भी पहुंचा लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

टूटी पड़ी ई पाश मशीन- फोटो : ORAI
विज्ञापन