{"_id":"67e6f0f3dbac70b5620361fa","slug":"sixty-acres-of-forest-along-with-wheat-crop-burnt-in-the-fire-orai-news-c-224-1-ori1001-127406-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आग से गेहूं की फसल के साथ साठ एकड़ जंगल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आग से गेहूं की फसल के साथ साठ एकड़ जंगल जला
Sat, 29 Mar 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा। थाना क्षेत्र के नरौल के जंगल में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। जिससे जंगल के अलावा आसपास के खेतों में खड़ी फसल भी चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान गेहूं की फसल सहित करीब साठ एकड़ जंगल पूरी तरह जल गया।
नरौल के जंगल में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जानवर चरा रहे चरवाहों ने आग की सूचना गांव के लोगों व फायर ब्रिगेड को दी। गांव के लोग पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक गांव के ही रामप्रसाद की दो बीघे खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर दमकल टीमपहुंची पर रास्ता सही न होने से वह आग को नहीं बुझा पाई। इस पर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई और वह खुद आग बुझाने में लगे रहे। करीब ढ़ाई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आग को बुझा लिया गया, नहीं तो कुछ ही देर में आग गांव तक पहुंच जाती।