फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six more affected by dengue, 174 sick till now

Jalaun News: डेंगू की चपेट में छह और आए, अब तक 174 बीमार

Tue, 28 Nov 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Six more affected by dengue, 174 sick till now
उरई। जिले में अलग-अलग स्थानों पर डेंगू के छह मरीज और मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डेंगू मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। नमन सिंह (12) पुत्र मनीष निवासी सुशीलनगर, अल्ताफ (16) पुत्र रशीद निवासी बघौरा, भूरे (7) पुत्र सुभाष निवासी नूरपुर, सयान (12) पुत्र दिलदार निवासी गणेशगंज, विशाल (24) पुत्र रामबाबू निवासी इंदिरानगर, विपिन (26) पुत्र श्रीनारायण निवासी कांशीराम काॅलोनी को बुखार आने पर डेंगू की एलाइजा जांच कराई गई। इसमें डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इस पर सयान और विपिन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर लिया गया। अन्य मरीज घरों पर इलाज ले रहे है। छह डेगू के केस आने के बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है। संचारी रोग के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि जो भी नए केस आए है। सभी की हालत ठीक है। स्वास्थ्य विभाग लगातार मरीजों पर नजर रखे हुए है। मरीजों के घरों में जाकर उनके परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही उनके घरों के आसपास लार्वासाइड की दवा का छिड़काव कराया है। पुरानों पात्रों को खाली कराकर साफ सफाई के लिए सचेत किया गया है। उन्होंने कहा कि बुखार आने पर जांच जरूर कराए ताकि समय से बीमारी पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed