{"_id":"648b53bfc1e35eefd60688bb","slug":"six-members-including-woman-of-thief-gang-arrested-orai-news-c-12-1-288075-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चोर गिरोह के महिला सहित छह सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चोर गिरोह के महिला सहित छह सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। वनखंडी देवी मंदिर परिसर से महिलाओं के मंगलसूत्र गायब करने वाली मास्टर माइंड महिला ही निकलीं। गुरूवार को पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से लूटे के आभूषण के साथ नगदी व गाड़ी भी बरामद हुई।
मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार को सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि सोमवार को वनखंडी देवी मंदिर परिसर में पूजा करने आईं दो महिलाओं के मंगलसूत्र गायब हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस चोर गिरोह के करीब पहुंची मुखबिर के सूचना पर कोतवाली पुलिस ने हाईवे स्थित निकासा गेट के पास खड़ी बोलेरो सवार महिला चोर कानपुर के थाना घाटमपुर के सिहोपुर गांव निवासी रामदेवी,सुरेंद्र कुमार,रामचंद्र निवासीगण सिहोपुर, घाटमपुर थाना क्षेत्र के नोरंगा निवासी आलोक सोनी, मिलखनपुर निवासी धर्मवीर यादव उर्फ पप्पू को पकड़ लिया। पुलिस को उनके पास चोरी किए हुए दो मंगलसूत्र, 60 हजार रुपये व चोरी का अन्य माल बरामद हुआ। पकड़ी गई बोलेरो को पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि पकड़ी गई महिला काफी समय से गिरोह का संचालन कर रही थी।