फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sitaram driver federation president

सीताराम वाहन चालक महासंघ के फिर अध्यक्ष

Sun, 03 Apr 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 03 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sitaram driver federation president
अधिवेशन को संबोधित करते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
लेकिन उन्हें उम्र भर पेंशन के साथ अन्य सुविधाएं मिलती हैं। कर्मचारियों के लिए भी सरकार योजना बनाए। समाज कल्याण विभाग में तैनात चालक मु. यामीन का मुद्दा अधिवेशन में छाया रहा। रविवार को लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश वाहन चालक महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने
विज्ञापन


कहा कि संगठन और अपने दायित्वों के प्रति सभी को गंभीर रहना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि एक कर्मचारी 34 साल तक सेवाएं देता है और उसकी पेंशन बंद कर दी जाती है। जबकि एक जनता से चुने हुए प्रतिनिधि जिसकी सेवाएं पांच वर्ष रहती है उन्हें पेंशन दी जा रही है। इस व्यवस्था को एक समान लागू होना चाहिए। महासंघ के
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष इकबाल हुसैन हाशमी ने कहा कि चालकों की समस्याओं का हर स्तर पर निराकरण कराने के लिए महासंघ संघर्ष करेगा। इसके बाद कार्यकारिणी भंग की घोषणा की गई और नई कमेटी के लिए निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी की देख रेख में  हुई। वाहन चालकों ने सर्वसम्मति से मौजूदा जिलाध्यक्ष सीताराम शर्मा को दोबारा महासंघ की कमान सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद पारासर कार्यवाहक अध्यक्ष, बनाए गए। मु.यामीन व नसींम खां को उपाध्यक्ष, महाराज सिंह पाल को महामंत्री, श्याम बाबू को उपमंत्री बनाया गयाष इसके अलावा अन्य पदो


पर भी पदाधिकारी निर्वाचित किए गए। इस मौके पर  दीपक अग्निहोत्री, शिवराम तिवारी, रामराजा द्विवेदी, केपी सिंह, गंगा प्रसाद अहिरवार, महेशचंद्र, ओमनारायन, संजय दुवे, अर्जुन सिंह पाल,  बालकदास कुशवाहा, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed