फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Siphon will be cleaned, the problem of waterlogging will be removed

Jalaun News: साइफन की होगी सफाई, जलभराव की समस्या होगी दूर

Thu, 15 Jun 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Siphon will be cleaned, the problem of waterlogging will be removed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माधौगढ़। बरसात के दौरान कस्बा में जलभराव को की समस्या को लेकर गुरुवारल को नगर पंचायत अध्यक्ष, ईओ व जेई सिंचाई विभाग के साथ मढ़ा के पास निकले रजवाहा में बनी साइफन का निरीक्षण किया। जो चोक मिला। अधिकारियों ने टीम ने साइफन (पानी निकासी का रास्ता) की सफाई होने से कस्बा में जलभराव समाप्त होने की बात कही।
बता दें कि दो वर्षों में कस्बा में जलभराव बड़ी समस्या हो गई है। नगर पंचायत अधिकारियों ने कस्बा स्थित नालों की सफाई कराई गई फिर भी पानी की निकासी नहीं हो सकी। मानसून आने से नगर पंचायत अधिकारियों में कस्बा में जलभराव को लेकर चिंतित दिखें। इसी के चलते डिकौली, मिहौनी होते हुए मढ़ा के पास होते हुए पहूज नदी में चला जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र व्यास, ईओ अमित नायक व जेई सिंचाई विभाग अरविंद कुमार ने मढ़ा के पास निकले रजवाहा में बने साइफन की जांच की। साइफन चोक होने पर पानी की निकासी न हो पाने से जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। ईओ का कहना है कि साइफन चोक होने से कस्बा में जलभराव की बन जाती है। इसी के चलते मानसून के पहले जेई सिंचाई विभाग को साइफन साफ करने को कहा गया है। जेई सिंचाई विभाग अरविंद कुमार का कहना है कि दो तीन दिन बाद साइफन की सफाई करा दी जाएंगी।
विज्ञापन


पानी की अधिकता से आवागमन हो जाता है बंद
राजेश सिंह का कहना है कि पिछले वर्ष बारिश होने से जवाहर नगर,आंबेडकर नगर, तहसील परिसर, सीओ परिसर पर घुटनों तक पानी भरा रहा था। पानी निकासी न होने से पानी निकासी में महीनों लग गए थे। पानी की अधिकता के चलते आवागमन बंद सा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील आने वाले लोगों को होती है परेशानी
एडवोकेट विपिन कुमार सिंह का कहना है कि तहसील परिसर में घुटनों तक पानी भर जाने से हालात खराब हो गए थे। पानी भरे होने से वादकारियों ने आना बंद कर दिया था। तत्कालीन एसडीएम अंगद सिंह ने काफी जद्दोजहद के बाद पानी की निकासी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article